
चित्तौड़गढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी के 33, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 23 तथा 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है।
रिटर्निंग अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विजयी प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 1 से मनोज कुमार, 2 से घनश्याम, 3 से विपुल, 5 से दिनेश, 6 से देवीलाल, 7 से पूजा खटीक, 8 से मन भंवर, 10 से सविता, 11 से भोलाराम, 13 से छोटू सिंह शेखावत, 14 से शांतिलाल, 15 से अनिल कुमार, 16 से अशोक सोनी, 19 से कुसुम, 22 से जगदीप सिंह सलूजा, 24 से कुसुम, 25 से शैलेंद्र, 27 से सुमन बैरागी, 28 से विपिन सिंह, 29 से राजेंद्र जांगिड़, 31 से सुदर्शन, 33 से सुंदरबाई, 34 से रमेश चंद्र, 35 से अविनाश शर्मा, 38 से रेखा, 39 से प्रदीप, 44 से प्रिया गोड़, 47 से शांतिलाल, 51 से मीना देवी, 54 से सीताराम, 57 से बालकिशन, 58 से नीमा बंजारा तथा 60 से सुरेंद्र सिंह विजयी घोषित हुए।
उन्होंने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस से वार्ड संख्या 4 से रमेश नाथ, 9 से कलिका, 12 से दुर्गा पाल सिंह, 17 से महेंद्र सिंह, 20 से संदीप सिंह, 21 से फिरदोस बानो, 23 से विजय, 26 से रेखा, 30 से देवीलाल, 32 से पार्वती, 36 से नागेंद्र सिंह, 37 से टिंकू धामानी, 40 से रीना, 42 से शंभूलाल, 43 से कैलाश, 45 से धर्मेंद्र, 46 से प्रेमलता जीनगर, 48 से इम्तियाज हुसैन, 49 से दिया तिवारी, 50 से वासु, 52 से मोहम्मद इब्राहिम, 53 से राधा देवी, 55 से कन्हैया लाल माली तथा 56 से अणछी बाई विजयी घोषित हुईं। उन्होंने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 18 से मुकेश, वार्ड संख्या 30 से पासर मल, वार्ड संख्या 41 से इरशाद मोहम्मद तथा वार्ड संख्या 59 से प्रमोद राजपुरोहित ने विजय प्राप्त की।
निंबाहेड़ा नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी के 27, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 17 तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित
रिटर्निंग अधिकारी विकास पंचोली ने बताया कि नगर परिषद निंबाहेड़ा के वार्ड संख्या 1 में भारतीय जनता पार्टी से लखन, वार्ड संख्या 2 में भारतीय जनता पार्टी से संगीता कुमारी जाट, वार्ड संख्या 3 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से राहत बी, वार्ड संख्या 4 में भारतीय जनता पार्टी से गणपत लाल, वार्ड संख्या 5 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से छगन लाल रेगर, वार्ड संख्या 6 में भारतीय जनता पार्टी से पिंकी, वार्ड संख्या 8 में भारतीय जनता पार्टी से कृष्णा, वार्ड संख्या 8 में भारतीय जनता पार्टी से पवन मीणा, वार्ड संख्या 9 में भारतीय जनता पार्टी से गोपाल, वार्ड संख्या 10 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से अहमद नूर, वार्ड संख्या 11 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सलमा बेगम मेव, वार्ड संख्या 12 में भारतीय जनता पार्टी से रेनू कोठारी, वार्ड संख्या 13 में भारतीय जनता पार्टी से अनिता माहेश्वरी, वार्ड संख्या 14 में भारतीय जनता पार्टी से प्रकाश चंद्र शर्मा, वार्ड संख्या 15 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से गीता वैष्णव, वार्ड संख्या 16 में भारतीय जनता पार्टी से विक्रमादित्य, वार्ड संख्या 17 में भारतीय जनता पार्टी से रागिनी चतुर्वेदी, वार्ड संख्या 18 में भारतीय जनता पार्टी से नीतु देवी सोमानी, वार्ड संख्या 19 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से हीना अली, वार्ड संख्या 20 में भारतीय जनता पार्टी से महिलपाल सिंह, वार्ड संख्या 21 से भारतीय जनता पार्टी से नीलेश मेहता, वार्ड संख्या 22 में भारतीय जनता पार्टी से पुष्कर सोनी, वार्ड संख्या 23 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से मामुर खान, वार्ड संख्या 24 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से मोहम्मद कुरैशी, वार्ड संख्या 25 में भारतीय जनता पार्टी से लाल चंद तेली, वार्ड संख्या 26 से भारतीय जनता पार्टी से अनुराधा, वार्ड संख्या 27 से भारतीय जनता पार्टी से रेखा नवलखा, वार्ड संख्या 28 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रवि प्रकाश सोनी, वार्ड संख्या 29 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जकी अहमद खान, वार्ड संख्या 30 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से चांदी बाई, वार्ड संख्या 31 में भारतीय जनता पार्टी से पारस मल, वार्ड संख्या 32 में भारतीय जनता पार्टी से कालू सेन, वार्ड संख्या 33 में भारतीय जनता पार्टी से शिल्पा भुतड़ा, वार्ड संख्या 34 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से विपुल कुमावत, वार्ड संख्या 35 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से मुन्नी देवी तेली, वार्ड संख्या 36 में भारतीय जनता पार्टी से कैलाश चंद्र सेन, वार्ड संख्या 37 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से लाली बाई मीणा, वार्ड संख्या 38 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुभाष शारदा, वार्ड संख्या 39 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से निर्मला देवी मेघवाल, वार्ड संख्या 40 में भारतीय जनता पार्टी से वर्षा, वार्ड संख्या 41 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से दिलीप कुमार भाम्भी, वार्ड संख्या 42 में भारतीय जनता पार्टी से गोपाल लाल शर्मा, वार्ड संख्या 43 में भारतीय जनता पार्टी से प्रेम कुमार बाहेती, वार्ड संख्या 44 में भारतीय जनता पार्टी से लक्षिता चौहान एवं वार्ड संख्या 45 में निर्दलीय अंकिता कसोदिया विजयी रहीं।
कपासन नगर पालिका में कांग्रेस को 13, भाजपा को 10 एवं निर्दलीय को 2 सीट
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत आज हुई मतगणना में कपासन नगर पालिका के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। परिणामों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के 13 प्रत्याशी, भारतीय जनता पार्टी के 10 प्रत्याशी एवं 2 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए।
कपासन रिटर्निंग अधिकारी राजेश सुहालका ने बताया कि आज हुई मतगणना में वार्ड संख्या 1 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के लाला प्रसाद पुर्बिया, वार्ड 2 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के लोकेश, वार्ड 3 से भाजपा के सरोज देवी बारेगामा, वार्ड 4 से भाजपा के सुनीता देवी, वार्ड 5 से निर्दलीय राजेश कुमार, वार्ड 6 से भाजपा के मनोज, वार्ड 8 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनोहर लाल, वार्ड 9 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की ऊर्मिला, वार्ड 10 से भाजपा की संगीता कुमारी, वार्ड 11 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की नीतू, वार्ड 12 से भाजपा के गौरव, वार्ड 13 से भाजपा की मनीषा, वार्ड 14 से भाजपा के अभिनव, वार्ड 15 से भाजपा के दिनेश, वार्ड 16 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सरस्वती, वार्ड 17 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के मो. रफीक अंसारी, वार्ड 18 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से कांता, वार्ड 19 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अशफाक हुसैन, वार्ड 20 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की अनिता, वार्ड 21 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के रवि, वार्ड 22 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल, वार्ड 23 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की शांता, वार्ड 24 से भाजपा की गीता बाई एवं वार्ड 25 से निर्दलीय इकबाल मोहम्मद शेख विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 7 से भारतीय जनता पार्टी की नसीम बेगम निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
बेगूं नगर पालिका में भाजपा को 24, कांग्रेस को 8 एवं निर्दलीय को 3 सीट
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत आज हुई मतगणना में बेगूं नगर पालिका के 35 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के 24 प्रत्याशी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 8 प्रत्याशी एवं 3 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए।
बेगूं रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने बताया कि आज हुई मतगणना में वार्ड संख्या 1 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के नारूलाल, वार्ड संख्या 2 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की ममता देवी, वार्ड संख्या 3 से भारतीय जनता पार्टी की रेखा मंत्री, वार्ड संख्या 4 से भारतीय जनता पार्टी के बद्री लाल जाट, वार्ड संख्या 5 से निर्दलीय दुर्गा, वार्ड संख्या 8 से भारतीय जनता पार्टी की लाड देवी, वार्ड संख्या 9 से भारतीय जनता पार्टी के रिदम जोशी, वार्ड संख्या 10 से भारतीय जनता पार्टी की नीता, वार्ड संख्या 11 से भारतीय जनता पार्टी के योगेश कुमार, वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय सलीम अंसारी, वार्ड संख्या 13 से निर्दलीय रूखसार बानू, वार्ड संख्या 14 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से रतनी, वार्ड संख्या 15 से भारतीय जनता पार्टी से नरेंद्र सिंह ओड, वार्ड संख्या 16 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से कैलाश चंद्र, वार्ड संख्या 17 से भारतीय जनता पार्टी से कैलाश चंद्र कुम्हार, वार्ड संख्या 18 से भारतीय जनता पार्टी से सीता देवी, वार्ड संख्या 19 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से नदीम खां, वार्ड संख्या 20 से भारतीय जनता पार्टी से ओमा धाकड़, वार्ड संख्या 21 में भारतीय जनता पार्टी से बालकिशन, वार्ड संख्या 22 में भारतीय जनता पार्टी से चंद्रकांता जैन, वार्ड संख्या 23 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से इंद्र देव भारद्वाज, वार्ड संख्या 24 में भारतीय जनता पार्टी से शैलेंद्र आंचलिया, वार्ड संख्या 25 में भारतीय जनता पार्टी से रेणुबाला, वार्ड संख्या 26 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से हरीश, वार्ड संख्या 27 में भारतीय जनता पार्टी से गरिमा शर्मा, वार्ड संख्या 28 में भारतीय जनता पार्टी से जमना लाल, वार्ड संख्या 29 में भारतीय जनता पार्टी से हेमलता देवी, वार्ड संख्या 30 में भारतीय जनता पार्टी से गोपाल लाल, वार्ड संख्या 31 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से लाली बाई, वार्ड संख्या 32 में भारतीय जनता पार्टी से पप्पू लाल विजयी घोषित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 6 से भारतीय जनता पार्टी के देवी लाल, वार्ड संख्या 7 से भारतीय जनता पार्टी के रवि, वार्ड संख्या 33 में भारतीय जनता पार्टी से शोभालाल, वार्ड संख्या 34 में भारतीय जनता पार्टी से सुमन देवी एवं वार्ड संख्या 35 में भारतीय जनता पार्टी से सुशील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
रावतभाटा नगर पालिका में भाजपा को 17, कांग्रेस को 16 एवं निर्दलीय को 7 सीट
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत आज हुई मतगणना में रावतभाटा नगर पालिका के 40 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के 17 प्रत्याशी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 16 प्रत्याशी एवं 7 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए।
रावतभाटा रिटर्निंग अधिकारी कृवि व्यास ने बताया कि आज हुई मतगणना में वार्ड संख्या 1 से भारतीय जनता पार्टी से रमेश, वार्ड संख्या 2 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से लछमा बाई, वार्ड संख्या 3 में भारतीय जनता पार्टी से कमलेन्द्र सिंह हाड़ा, वार्ड संख्या 4 में भारतीय जनता पार्टी से पूजा, वार्ड संख्या 5 में भारतीय जनता पार्टी से विजय कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या 6 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से संदीप कुमार धामोनिया, वार्ड संख्या 7 में भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार वधवा, वार्ड संख्या 8 में निर्दलीय सईद, वार्ड संख्या 9 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से अभिषेक छपरीबंद, वार्ड संख्या 10 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से बन्टी झाला, वार्ड संख्या 11 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से तेजराम सिंह चुंडावत, वार्ड संख्या 12 में भारतीय जनता पार्टी से जय भारती, वार्ड संख्या 13 से निर्दलीय नारायणी, वार्ड संख्या 14 से निर्दलीय नीलम सिंह, वार्ड संख्या 15 से भारतीय जनता पार्टी से काना राम चारण, वार्ड संख्या 16 में भारतीय जनता पार्टी से अनुसूया नागर, वार्ड संख्या 17 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से संदीप लोट, वार्ड संख्या 18 में भारतीय जनता पार्टी से ललिता, वार्ड संख्या 19 में निर्दलीय विजय सेन, वार्ड संख्या 20 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से दूदाराम, वार्ड संख्या 21 में निर्दलीय धर्मराज गुर्जर, वार्ड संख्या 22 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से पवन नायक, वार्ड संख्या 23 में भारतीय जनता पार्टी से मीनू राठौर, वार्ड संख्या 24 में निर्दलीय मंजुलता जंगम, वार्ड संख्या 25 में भारतीय जनता पार्टी से राजू रनवां, वार्ड संख्या 26 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से ज्योति पारेता, वार्ड संख्या 27 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के यशराज लॉटरी प्रक्रिया से, वार्ड संख्या 28 में भारतीय जनता पार्टी से मनीष गिरी, वार्ड संख्या 29 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से माया गुर्जर, वार्ड संख्या 30 से निर्दलीय नेहा रामचंद्र महाजन, वार्ड संख्या 31 में भारतीय जनता पार्टी से राजेंद्र कुमार दशोरा, वार्ड संख्या 32 में भारतीय जनता पार्टी से तन्वी शर्मा, वार्ड संख्या 33 में भारतीय जनता पार्टी से रमेश राघव, वार्ड संख्या 34 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से निजामुद्दीन, वार्ड संख्या 35 में भारतीय जनता पार्टी से रुक्मणी, वार्ड संख्या 36 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से अब्दुल रशीद, वार्ड संख्या 37 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से मेरूननिशा, वार्ड संख्या 38 में भारतीय जनता पार्टी से प्रहलाद जाट, वार्ड संख्या 39 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जगदीश मीणा एवं वार्ड संख्या 40 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से देवी लाल विजयी घोषित किए गए।
बड़ी सादड़ी नगर पालिका में कांग्रेस को 13, भाजपा को 12 सीट मिली
चित्तौड़गढ़, 14 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत आज हुई मतगणना में बड़ी सादड़ी नगर पालिका के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। परिणामों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के 13 प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी के 12 प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए।
बड़ीसादड़ी रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण मीणा ने बताया कि वार्ड संख्या 1 में भारतीय जनता पार्टी से मोहन सिंह, वार्ड संख्या 2 में भारतीय जनता पार्टी से भरत लाल व्यास, वार्ड संख्या 3 में भारतीय जनता पार्टी से जसराज, वार्ड संख्या 4 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से कंचन, वार्ड संख्या 5 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से मुस्तफा हुसैन, वार्ड संख्या 6 में भारतीय जनता पार्टी से विनोद कुमार, वार्ड संख्या 7 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रणजीत सिंह, वार्ड संख्या 8 में भारतीय जनता पार्टी से गीता कुवंर, वार्ड संख्या 9 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सीमा सेन, वार्ड संख्या 10 में भारतीय जनता पार्टी से हेमलता, वार्ड संख्या 11 में भारतीय जनता पार्टी से अनिता, वार्ड संख्या 12 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से दिलीप चौधरी, वार्ड संख्या 13 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से जगन्नाथ, वार्ड संख्या 14 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से अश्विन कुमार, वार्ड संख्या 15 में भारतीय जनता पार्टी से राजेश कुमार जारोली, वार्ड संख्या 16 में भारतीय जनता पार्टी से सुधांशु, वार्ड संख्या 17 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से विनोद कुमार, वार्ड संख्या 18 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से ममता, वार्ड संख्या 19 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से योगिता, वार्ड संख्या 20 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से विजय सिंह, वार्ड संख्या 21 में भारतीय जनता पार्टी से चंद्र भान सिंह सोलंकी, वार्ड संख्या 22 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से सीमा देवी, वार्ड संख्या 23 से भारतीय जनता पार्टी से ललित कुमार चौधरी, वार्ड संख्या 24 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से भंवर लाल एवं वार्ड संख्या 25 में भारतीय जनता पार्टी से राहुल विजयी घोषित किए गए।
आकोला नगर पालिका में कांग्रेस को 12, भाजपा को 7 एवं निर्दलीय को 1 सीट
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत आज हुई मतगणना में आकोला नगर पालिका के 20 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। परिणामों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के 12 प्रत्याशी, भारतीय जनता पार्टी के 7 प्रत्याशी एवं 1 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए।
भोपाल सागर रिटर्निंग अधिकारी बृजेंद्र मीना ने बताया कि आज हुई मतगणना में वार्ड संख्या 1 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की चंदा कुमारी, वार्ड 2 से भाजपा के शांतिलाल, वार्ड 3 से भाजपा के रमेश चंद्र, वार्ड 4 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के भावेश, वार्ड 5 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार साहलोत, वार्ड 6 से भाजपा की खुशबू, वार्ड 7 से कांग्रेस के प्रकाश चंद्र, वार्ड 8 से कांग्रेस के भावेश छिपा, वार्ड 9 से भाजपा की मीना देवी, वार्ड 10 से कांग्रेस के पप्पू लाल, वार्ड 11 से भाजपा के योगेंद्र गिरी, वार्ड 12 से कांग्रेस के भगवान लाल रेगर, वार्ड 13 से निर्दलीय उमा तेली, वार्ड 14 से कांग्रेस के अफजल मो. मंसूरी, वार्ड 15 से कांग्रेस की रेखा माली, वार्ड 16 से भाजपा के अमित कुमार, वार्ड 17 से कांग्रेस के प्रभुलाल, वार्ड 18 से कांग्रेस के जीतमल, वार्ड 19 से कांग्रेस की मंजू बाई भील एवं वार्ड 20 से भारतीय जनता पार्टी के रमेश विजयी घोषित किए गए हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़