Explore

Search

September 16, 2026 3:42 pm

चित्तौड़गढ़: रीको की वेस्ट स्लरी बनी जानलेवा, तारबंदी न होने से दलदल में फंसी किसान की भैंस

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के आजोलिया का खेड़ा रीको औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला वेस्ट मवेशियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। आजोलिया का खेड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया की वेस्ट स्लरी में सुरक्षा इंतजाम न होने से बेजुबान जानवर आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। सालेरा और गणिया डेट के बीच खुले मैदान में औद्योगिक इकाइयों की वेस्ट स्लरी डंप की जा रही है। डंपिंग साइट के चारों ओर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही सुरक्षा के लिए तारबंदी की गई है। इसके चलते चरने जाने वाले मवेशी सीधे इस दलदल में गिर जाते हैं। हाल ही में गांव के किसान गोपाल वैष्णव की एक भैंस इस स्लरी डंप में फिसलकर गहराई में फंस गई। भैंस के चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने रीको प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि स्लरी डंपिंग पॉइंट के चारों ओर तुरंत पक्की तारबंदी कराई जाए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर