Explore

Search

September 17, 2026 3:36 pm

निर्दलीय विधायक के इशारे पर नाचती भाजपा, भारी विरोध को दरकिनार कर भूमि कारोबारी अनिल ईनाणी को बनाया सभापति उम्मीदवार

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का अंदरूनी कलह अब सतह पर आ गया है। दो दिनों तक चले भारी गतिरोध के बाद, पार्टी ने निष्ठावान पदाधिकारियों के विरोध को दरकिनार करते हुए निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के करीबी और भूमि कारोबारी अनिल ईनाणी को सभापति प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
इधर कांग्रेस ने भी बड़ा का दांव खेला है और कद्दावर नगेंद्र सिंह राठौड़ का नामांकन दाखिल करवाकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के नए सभापति उम्मीदवार के नाम के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में यही सवाल गूंज रहा है कि पार्टी के निष्ठावान पदाधिकारियों की कम और निर्दलीय विधायक की ज्यादा चल रही हैं। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के सभापति पद को लेकर पिछले दो दिनों से जारी खींचतान आखिरकार खत्म तो हो गई, लेकिन पार्टी के भीतर एक नया तूफान खड़ा कर गई। दावेदारी की रेस में तीन प्रमुख चेहरे शामिल थे जिसमें जैन समाज से सुदर्शन रामपुरिया और माहेश्वरी समाज से अनिल ईनाणी व शैलेंद्र झंवर। लेकिन सबसे ज्यादा पेंच अनिल ईनाणी के नाम पर अटका हुआ था। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक ईनाणी के प्रॉपर्टी डीलिंग के बैकग्राउंड और छवि को देखते हुए संगठन के नेताओं व कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके नाम पर सख्त ऐतराज जताया था। निर्दलीय विधायक आक्या ने अपनी कूटनीतिक बिसात बिछाई और पार्टी संगठन को लगभग बैकफुट पर धकेल दिया। नतीजा यह हुआ कि संगठन असहाय नजर आया और तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए आखिरकार अनिल ईनाणी को ही सभापति पद का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित करना पड़ा। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के वक्त भी चंद्रभान सिंह आक्या गुट और भाजपा के बीच करीब एक साल तक तीखी खींचतान चली थी। उस समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मध्यस्थता के बाद मामला शांत हुआ था। लेकिन अब इस नए घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि चित्तौड़गढ़ भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर