Explore

Search

September 21, 2026 5:27 am

शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का आयोजन

चित्तौड़गढ़। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत महान सेवा संस्थान के सहयोग से ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषण के प्रति जागरूक करना था।
जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव की महिलाओं द्वारा अपने घर पर बने पौष्टिक पकवानों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही गांव के 15 कुपोषित बच्चों के परिवारों को पोषण किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ, महिला सुपरवाइजर, सीएचओ, CSR एवं NGO टीम, ग्राम पंचायत सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा 60 से अधिक संख्या में धात्री एवं गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहीं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर