

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन नगर पालिका के हुए चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के बावजूद कांग्रेस का अध्यक्ष नही बन पाया है। कांग्रेस के 4 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग करने से पासा ही पलट दिया। 25 वार्डों वाली कपासन नगर पालिका के चुनाव नतीजों में जहां कांग्रेस को 13, भाजपा को 10 और दो निर्दलीयों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई। इधर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी की हैं। पीसीसी सचिव ललित बोरीवाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उनके मना करने के बाद भी चित्तौड़गढ़ जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की पसंद के कपासन में 4 टिकट दिए। ये चुनाव जीते और और बाड़ाबंदी में भी ये 4 पार्षद शामिल नही जबकि कांग्रेस के जीते 9 पार्षद बाड़ाबंदी में थे। जिलाध्यक्ष की सांठगांठ के चलते कांग्रेस के 4 पार्षदों ने भाजपा उम्मीदवार को वोटिंग कर दी जिसके चलते कपासन में कांग्रेस का बहुमत होते हुए भी उनका चेयरमैन नही बन सका। वही जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद मोदी ने कपासन की जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया लेकिन उसके बावजूद कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाया सकी। प्रेसवार्ता के दौरान मोदी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी को भंग किया जाकर नए सिरे से बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला संगठन महामंत्री, कोषाध्यक्ष, जिला सचिव अपने पद से इस्तीफा देंगे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़