Explore

Search

September 24, 2026 4:57 am

जिले की 7 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित, भाजपा के 5 एवं कांग्रेस के 2 अध्यक्ष निर्वाचित



◆ निंबाहेड़ा में अध्यक्ष पद का निर्विरोध निर्वाचन पूर्व में ही सम्पन्न

चित्तौड़गढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। जिले की सातों नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए गए। इनमें पांच निकायों में भाजपा तथा दो निकायों में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। निंबाहेड़ा नगर परिषद में अध्यक्ष पद का निर्वाचन पूर्व में ही निर्विरोध सम्पन्न हो चुका था, जबकि सोमवार को शेष छह नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।निंबाहेड़ा नगर परिषद में श्रीमती शिल्पा भूतड़ा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में अनिल ईनाणी भाजपा प्रत्याशी के रूप में कुल 60 में से 36 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बड़ीसादड़ी नगरपालिका में ममता कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 25 में से 13 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। कपासन नगरपालिका में सरोज देवी भाजपा प्रत्याशी के रूप में 25 में से 16 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। रावतभाटा नगरपालिका में अनुसुइया नागर भाजपा प्रत्याशी के रूप में 40 में से 22 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। बेगूं नगरपालिका में गरिमा शर्मा भाजपा प्रत्याशी के रूप में 35 में से 24 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। वहीं, आकोला नगरपालिका में प्रकाश चंद्र कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 20 में से 13 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

◆ निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदान एवं मतगणना निर्धारित व्यवस्थाओं के तहत सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतदान केन्द्रों, निर्वाचन स्थलों एवं मतगणना केंद्रों पर आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों एवं निर्वाचन कार्मिकों ने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर