Explore

Search

September 24, 2026 4:56 am

देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नही, आवश्यकता उचित मंच और प्रोत्साहन की- आक्या


◆ ओछड़ी में 70 वी जिला स्तरीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का उदघाटन


चित्तौड़गढ़ देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नही है, आवश्यकता है तो उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार खेल सुविधाओ के विकास व प्रतिभाओं को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। इसी का परिणाम है की आज देश के खिलाड़ी विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का परचम लहरा रहे है। खेल हमें संघर्ष करने और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या बुधवार को ग्राम ओछड़ी में 17 से 19 आयु वर्ग के छात्र छात्राओ की 70 वी जिला स्तरीय चार दिवसीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाड़ियो व ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा की वे पूरी मेहनत व लगन के साथ खेलो में भाग ले तथा जीत हार की भावना से उपर उठकर खेल भावना का परिचय दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, ठा. रितुराज सिंह ओछड़ी, सावा मण्डल अध्यक्ष अनिल सुखवाल, दशरथ मेनारिया, पूर्व प्रशिक्षक रविन्द्र सिंह भाटी व एसीबीईओ शम्भुलाल सोमानी़ थे।
मुख्य निर्णायक सूर्यप्रकाश गर्ग ने बताया की महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ओछड़ी के खेल मैदान में आयोजित 17 से 19 आयु वर्ग के छात्र छात्राओ की 70 वी जिला स्तरीय चार दिवसीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में जिले की कुल 45 टीमों के कुल 446 खिलाड़ी भाग लेकर चार दिवस तक अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगें। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आक्या सहित समस्त अतिथियों का विद्यालय स्टाॅफ द्वारा माल्यार्पण व मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व ध्वजारोहण कर एवं खिलाड़ियों को अनुशासन व टीम भावना से खेलने की शपथ दिलाते हुए खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर संस्था प्रधान देवीलाल धाकड़, दुष्यंत सिंह, भेरूलाल मेनारिया, निर्णायक शैतानसिंह शक्तावत, दलपतसिंह चुण्डावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी, आयोजन समिति के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी, व ग्रामीण उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर