Explore

Search

September 24, 2026 4:57 am

कॉलेज विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, परीक्षा नियंत्रण उदयपुर व प्राचार्य के नाम सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़ विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ी एवं अंतिम सेमेस्टर में पूरक परीक्षा व्यवस्था लागू करने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महाविद्यालय इकाई द्वारा प्रदर्शन करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु एमएलएसयू परीक्षा नियंत्रक एवं प्राचार्य को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इकाई अध्यक्ष शिवाय गुर्जर ने बताया कि बुधवार को एबीवीपी महाविद्यालय इकाई द्वारा कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया गया जिसमें संगठन द्वारा विद्यार्थियों के हितार्थ समस्त मुद्दों पर की जा रही अनदेखी पर आक्रोश व्यक्त किया गया। परिषद द्वारा आरोप लगाया गया कि जब भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किये जाते रहे हैं हर बार कोई न कोई गड़बड़ या त्रुटि की जाती रही है। रिविल फार्म भरने के बावजूद भी परिणाम सही नहीं किया जाता है। इसका खामियाजा विद्यार्थी को उठाना पड़ता है। परीक्षा नियंत्रक से परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता रखी जाने व पूरक परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की गई साथ ही प्राचार्य को अपनी पाँच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया जिसमें शीघ्र ही एनसीसी भर्ती करवाने, महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुव्यवस्थित नहीं होने के चलते गदंगी व जहरीले जानवरों का खतरा रहने के कारण समय पर सफाई करवाये जाने, महाविद्यालय में बने गर्ल्स कॉमन रूप की व्यवस्था सहीं होने के चलते हो रही समस्या के लिए गर्ल्स कॉमन रूम को सही करवाने, महाविद्यालय में पुस्तकालय व ई-लाईब्रेरी के नाम पर सुविधाएँ शून्य है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शीघ्र ही  पुस्तकालय में वांछित पुस्तकें व ई-लाईब्रेरी की सभी सुविधाएँ संचालित करवाने के साथ ही महाविद्यालय के खेल विभाग, प्रयोगशालाओं आदि में संसाधनों का अभाव होने से भी विद्यार्थी परेशान रहते हैं। शीघ्र ही संबंधित विभागों में वांछित संसाधनों की पूर्ति की जाने की मांग की गई। शीघ्र ही मांगों के पूरा नहीं होने पर एबीवीपी द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी, प्रांत सोशल मीडिया संयोजक राजेश गायरी, विभाग छात्रा प्रमुख सुमन जाट, नगर मंत्री अर्पित वैष्णव, भाग संयोजक सुन्दर भाण्ड, सहसचिव सुनिल तिवारी, देवराज बंजारा, आदित्य मेनारिया, इंशात, ज्योति, निशा, गणपत, रौनक, अभिजीत, शिवांश, लोकेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर