Explore

Search

September 24, 2026 4:56 am

राशमी पंचायत समिति प्रधान पद एसटी महिला के लिए आरक्षित लेकिन वार्ड में उसका आरक्षण नहीं

राशमी (शंभू लाल आचार्य)। पंचायत समिति प्रधान पद के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय पर आरक्षण लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में प्रधान पद एसटी महिला पद के लिए आरक्षित हुआ। लेकिन पंचायत समिति वार्डो के आरक्षण की लॉटरी में एसटी महिला का कोई वार्ड आरक्षण नहीं हुआ। हालांकि उक्त पद के लिए अभ्यर्थी वार्ड संख्या 6 एसटी ओपन तथा अनारक्षित ओपन वार्ड संख्या 5,7,11 व 15 तथा अनारक्षित महिला वार्ड संख्या 1, 2, 13 व 14 से चुनाव लड़ सकेंगे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर