Explore

Search

September 26, 2026 4:54 am

राजगढ़ में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

बेगूं। संकुल केंद्र राजगढ़ में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के द्वितीय दिवस द्वितीय समूह के अंतर्गत अंग्रेजी एवं गणित विषय से संबंधित क्लस्टर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने तथा शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बेगूं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल धाकड़ द्वारा कार्यशाला का निरीक्षण किया गया एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य बंशीलाल मीणा ने बताया कि कार्यशाला में 4 पीईईओ क्षेत्र के 30 संभाग में भाग लिया और बालकों के स्तर को बढ़ाने के लिए आगामी पाठ योजना ऊपर चर्चा की गई।
क्लस्टर प्रभारी मनोज कुमार बोहरा द्वारा कार्यशाला के एजेंडे के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्या प्रवेश रेमेडियल वर्कबुक, एटग्रेड वर्कबुक,मेगा पेटीएम,निपुण मेला,ORF,मिशन पढ़ो राजस्थान ,निपुण अभिभावक कैलेंडर, FLN मैटर व भावी पाठ योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर