Explore

Search

September 26, 2026 4:54 am

खुलाटिया में जहरीले जीव ने काटा, एक महिला की मौत

बेगूं। क्षेत्र में इन दिनों मक्की की कटाई का कार्य चल रहा है। खेतों में तेज धूप से बचने के लिए जहरीले जीवों के छिपे होने की आशंका बनी रहती है। इसी बीच धामंचा ग्राम पंचायत के खुलाटिया गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहा खुलाटिया गांव में कृषि कार्य करते समय जहरीले जीव के काटने से एक महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खुलाटिया निवासी संतरा पत्नी भेरूलाल भील शुक्रवार को खेत में कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया। इसके बाद वह अचेत होकर गिर गई। परिजन उसे उपचार के लिए बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला के शव को उप जिला स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर