Explore

Search

September 30, 2026 4:39 am

असरा वेलफेयर सोसाइटी का 13वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

चित्तौड़गढ़। असरा वेलफेयर सोसायटी चित्तौड़गढ़ का प्रतिभा सम्मान एवं तालीमी कान्फ्रेंस चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्तार अहमद कुरैशी, डॉ. वसीम खान, केबीसी विनर ताज मोहम्मद रंगरेज, फतहनगर, एम.एम.शेख, डॉ. दिलशाद शामी जयपुर, डॉ.एम.के. पठान, डॉ. उमर फारूख गौरी हाजी मोहम्मद अली छीपा ने शिरकत कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इनाम और शब्द प्रोत्साहन दिया।

शहर कम्युनिटी टॉपर अक्सा नीलगर को हज्जन हलीमा ट्रस्ट की ओर से 51हजार का नकद इनाम दिया गया।
इसके साथ ही 90 प्रतिशत प्राप्तांक लाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 11 सौ रूपये नकद एवं 2 निर्धन बालिकाओं को 51 सौ और एक को 11 सौ रूपये दिए गए।
असरा वेलफेयर सोसायटी का खास पुरस्कार निशान ए इम्तियाज एम एम शेख को उनकी मिसाली तालीमी ख़िदमात के लिए दिया गया। असरा वेलफेयर सोसायटी के इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए जब इकरा फातिमा ने दसवीं के 35 बारहवीं के 23, डिग्री डिप्लोमा और अन्य क्षेत्रों के कुल 90 विद्यार्थियों के सम्मान किया। इसके बाद शहर काजी मुस्तफा साहब ने बच्चों को शपथ दिलवा कर आगामी कामयाबी के लिए प्रेरित किया। संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक नूरी ने दिखावे की रस्मों- रिवाज़ में कमी कर तालीमी इदारे कायम करने पर जोर दिया।

उन्होंने इस अवसर पर समाज की 4 तंजीमों को असरा स्पेशल अवार्ड भी दिए, फ्रेंड्स ग्रुप भीलवाड़ा को सामूहिक विवाह के लिए, दारुल उलूम गोसिया अजीजिया लोहारिया को बच्चियों की तालीम के लिए, तिरंगा कमेटी चित्तौड़गढ़ को राष्ट्रीय भावना प्रेरित करने के लिए, अंजुमन तालीमुल इस्लाम उदयपुर को बालिकाओं की शिक्षा और रोजगार के लिए एजाज़ दिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर