Explore

Search

October 2, 2026 4:30 am

प्रशासन

70वीं जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत हिन्द जिंक विद्यालय के 16 विद्यार्थियों का राज्य स्तर चयन

चित्तौड़गढ़। जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत 14 वर्ष छात्र वर्ग में टेबल टेंनिस प्रतियोगिता में टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष छात्र वर्ग में टेबल टेनिस में विहान मंडोरा, मिहिति धनेजा सोमिल माहेश्वरी, मोहित सैनी का राज्य स्तर पर चयन हुआ। 14 वर्ष छात्र वर्ग में राईफल शूटिंग प्रतियोगिता में विप्रा माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और काव्य पूरी गोस्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिन्टन में अर्शबीर सिंह अरोड़ा का राज्य स्तर पर चयन हुआ। 17 वर्ष छात्रा वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता में टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जान्हवी सोनी ने प्रथम और अदिती सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तर में चयन हुआ। 17 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया सार्थक राजदेव और अमन मलानी का राज्य स्तर पर चयन हुआ। 19 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिन्टन प्रतियोगिता में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा आरव सुराना और अर्नव नवाल का राज्य पर चयन हुआ। 17 वर्ष छात्रा वर्ग कराटे प्रतियोगिता में अमरप्रीत अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष छात्र वर्ग लॉन टेनिस में नौशिद खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व राज्य स्तर पर चयन हुआ। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में नैन्सी जयसिंहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य उत्तर में चयनित हुई।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ० बिंदु नायर उप प्राचार्य नरेश नूनिया ने बधाई देते हुए विद्यार्थियों की उत्साहवर्धन किया एवं शारीरिक शिक्षक अंकित खरब एवं विजय राव को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए सराहना करते हुए बधाई दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर