Explore

Search

October 3, 2026 4:47 am

राम सिंह आक्या को श्रद्धांजली देने पहुंच रहे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक


चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता व ग्राम पंचायत आक्या के अनेक वर्षो तक सरपंच रहे रामसिंह आक्या के निधन की खबर से सर्वत्र शौक व्याप्त है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली देने व परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि, ग्रामीण व आमजन ग्राम आक्या पहुंच रहे है।
शुक्रवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य व न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, पीण्डवाड़ा आबु विधायक समाराम गरासिया, खण्डेला विधायक सुभाष मील, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा ने ग्राम आक्या पहुंचकर विधायक आक्या को उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना प्रदान की। इससे पूर्व गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सी पी जोशी, विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी, पूर्व मंत्री व अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, सांचोर विधायक जीवाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू, पूर्व विधायक बड़ी सादड़ी ललित ओस्तवाल, पूर्व विधायक वल्लभनगर प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी, बयाना विधायक ऋतु बनावत, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूर्व विधायक वल्लभनगर रणधीर सिंह भीण्डर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदीया ने भी ग्राम आक्या पहुंचकर दिवंगत रामसिंह आक्या की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधायक आक्या को सांत्वना दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर