Explore

Search

October 5, 2026 4:42 am

श्रीनगर में 6 अक्टूबर को होगा सद्भावना कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़। भारतीय सद्भावना मंच की ओर से श्रीनगर में सद्भावना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर भारतीय सद्भावना मंच के प्रदेश संयोजक बिलाल भट्ट ने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 को कम्युनिटी हॉल कोन्होंम श्रीनगर में शाम 4 बजे मुख्य सद्भावना कार्यक्रम आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देवर्षि डॉ. इन्द्रेश कुमार, कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे, जबकि साध्वी माँ कल्पना अरुंधति कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। कार्यक्रम में सीए अर्जुन मूंदड़ा, राष्ट्रीय सलाहकार, भारतीय सद्भावना मंच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन के दौरान सद्भावना कार्यकर्ता सम्मान, रक्षा सूत्र एवं सद्भावना पूजा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश संयोजक बिलाल भट्ट ने बताया कि दिनभर चलने वाले आयोजनों में शांतिपूर्ण समाज, सशक्त समुदाय, सांस्कृतिक समझ एवं एक भारत जैसे विषयों पर विविध गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समझ तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ से सीए अर्जुन मूंदड़ा 5 अक्टूबर को श्रीनगर के लिए रवाना होंगे तथा 6 अक्टूबर को श्रीनगर पहुंचेंगे और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। आयोजकों ने सद्भावना, सामाजिक एकता एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर