Explore

Search

October 8, 2026 4:37 am

मुख्यमंत्री ने विधायक चन्द्रभान सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

◆ शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त की संवेदना

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चित्तौड़गढ़ के आक्या गांव पहुंचे तथा विधायक चन्द्रभान सिंह के पिता राम सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. राम सिंह चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

मुख्यमंत्री ने विधायक एवं समस्त परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, पंचायती राज, ग्रामीण विकास तथा आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, संभागीय आयुक्त खजान सिंह, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर