बेगूं (चित्तौड़गढ़)। चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं तहसील स्थित प्रसिद्ध श्री जोगणियाँ माता शक्ति पीठ में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 10 दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रीजोगणियाँ माता शक्ति पीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान द्वारा आयोजित यह महोत्सव 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि
महोत्सव की शुरुआत रविवार 11 अक्टूबर को प्रातः 9:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात दोपहर 12:05 बजे अभिजित मुहूर्त में विधिवत घट स्थापना एवं ध्वजारोहण किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्था की गई है।
◆ नवरात्रि के दौरान दैनिक कार्यक्रम
दर्शन व आरती: माता जी के दर्शन, श्रृंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक होंगे।
देवीभागवत कथा: रामलीला मंच पर प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक श्रीमद् देवीभागवत-कथा एवं मूल पारायण का आयोजन होगा।
महायज्ञ: प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक पंच कुंडीय महायज्ञ एवं शतचण्डी पारायण किया जाएगा।
रामलीला व रामायण पाठ: मंदिर परिसर में प्रतिदिन अखण्ड रामायण पाठ एवं रात्रि 8:00 बजे से प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन होगा।
राम रसोई: भक्तों के लिए प्रतिदिन राम रसोई (भंडारा) में महाप्रसाद का प्रबंध रहेगा।
◆ विशेष भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
- 15 अक्टूबर (गुरुवार): पंचम दिवस पर रात्रि 10:30 बजे से रात्रि जागरण होगा।
- 17 अक्टूबर (शनिवार): देश की प्रसिद्ध विदुषी द्वारा नारी शक्ति पर विशेष प्रस्तुति तथा लोक कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
- 18 अक्टूबर (रविवार): अष्टम दिवस पर आयोजित महारात्रि जागरण में देश के नामचीन कलाकारों द्वारा भक्तिमय लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
- 19 अक्टूबर (सोमवार): नवम दिवस पर रात्रि जागरण का आयोजन रहेगा।
20 अक्टूबर को पूर्णाहुति; प्लास्टिक और डी.जे. पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महोत्सव का समापन मंगलवार, 20 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे अभिजित मुहूर्त में महापूर्णाहुति के साथ होगा। - संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संपूर्ण क्षेत्र में प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र की शांति बनाए रखने हेतु शक्ति पीठ परिसर के 2 किलोमीटर के दायरे में डी.जे. अथवा तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध घोषित किया है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़