
चित्तौड़गढ़। नवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध सिद्ध पीठ जोगणिया माता मंदिर में भक्ति और जनसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक माता के दरबार में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। इस भंडारे की कमान संभाली है मनोज मलिक (मौजी भाई) और उनकी 40 सदस्यीय टीम ने, जो पिछले 25 वर्षों से निरंतर माता के दरबार में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। सामान्य श्रद्धालुओं के साथ-साथ व्रत रखने वाले भक्तों के लिए भी यहाँ विशेष फलाहारी व्यवस्था की गई है। नवरात्रि के प्रथम दिन से ही यहाँ 9 दिवसीय भंडारे की शुरुआत होगी। सुबह की आरती के साथ शुरू होने वाला यह भण्डारा देर रात तक अनवरत जारी रहेगा है। इस विशाल आयोजन के पीछे समर्पण और आस्था की एक मिसाल छिपी है। मनोज मलिक, जिन्हें श्रद्धालु प्यार से मौजी भाई कहते हैं, अपनी 40 सदस्यों की समर्पित टीम के साथ पिछले 25 सालों से बिना रुके इस सेवा कार्य में लगे हुए हैं। रसद की तैयारी से लेकर श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराने तक का पूरा प्रबंधन यह टीम पूरी निष्ठा से संभालती है।
मनोज मलिक मौजी भाई ने कहा कि
माता रानी का बुलावा आता है और हम सब दौड़े चले आते हैं। पिछले 25 सालों से हमारी 40 लोगों की टीम यहाँ भंडारे की सेवा संभाल रही है। हमारी कोशिश रहती है कि दूर-दराज से आने वाला कोई भी भक्त भूखा न रहे। जब तक नवरात्रि का समापन नहीं होता, तब तक यह भंडारा दिन-रात ऐसे ही चलता रहेगा।
इस बार के भंडारे में सबसे खास बात यह है कि आम श्रद्धालुओं के लंगर के साथ-साथ उपवास रखने वाले भक्तों के लिए अलग से फलाहार की व्यवस्था की गई है, ताकि व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए यह भंडारा नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक चलेगा और नवरात्रि के समापन के साथ ही संपन्न होगा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़