Explore

Search

October 12, 2026 4:53 am

नवरात्रि स्थापना के अवसर पर रामधुन चांदेसी माता के दरबार में पहुंची

बड़ीसादड़ी। नवरात्रि स्थापना के पावन अवसर पर रामधुन चांदेसी माता के दरबार में पहुंची।
श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रत्येक रविवार को रामधुन के क्रम में 251 वी रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री राम द्वारा चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बड़ी सादड़ी नगर के प्राचीन शक्तिपीठ चांदेसी माता के दरबार में पहुंची। रामधुन का मंदिर समिति द्वारा स्वागत किया गया। रामधुन में उपस्थित सभी भक्तजनों ने सामूहिक रूप से विजय मंत्र एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के पश्चात माताजी की आरती की गई एवं धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बालक बालिकाओं को पुरस्कार का वितरण किया गया। बालाजी संस्थान की ओर से धर्मसभा में राजेंद्र विजयवर्गीय ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास पर जानकारी दी एवं सभी रामभक्तों एवं कार्य सेवकों का स्मरण करते हुए कहा की अनेक बलिदानों एवं संघर्षों के पश्चात श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर बना है। भगवान श्री राम के आदर्शो पर चलकर ही राम राज्य की स्थापना हो सकती है। धर्म सभा के अंत में मंदिर समिति की ओर से लक्ष्मी नारायण सोनी ने रामधुन में पधारे सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया एवं सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर