Explore

Search

October 12, 2026 4:53 am

कल्याणपुरा में दिनदहाड़े हुई 10 लाख की चोरी का खुलासा, सोने-चांदी के जेवरात बरामद

कपासन। कपासन थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में दिनदहाड़े हुई लगभग 10 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण सफलतापूर्वक बरामद कर लिए हैं।

पुलिस थाना कपासन की टीम ने तकनीकी सहायता और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर इस वारदात का पर्दाफाश किया। बरामद किए गए सोने के कंगन, चांदी की पायजेब तथा अन्य कीमती जेवरात को पुलिस ने नियमानुसार सील कर सुरक्षित रख लिया है।

दिनदहाड़े ताला तोड़कर उड़ाये थे जेवरात व नकदी

पुलिस के अनुसार, घटना 31 मई 2026 की है। प्रार्थी शंकर लाल अहीर (42), निवासी कल्याणपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मई को सुबह करीब 11 बजे वह और उनका परिवार मकान के कमरों व मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर पास के गांव मुंगाणा में एक कार्यक्रम में गए थे। दोपहर करीब एक से 1:30 बजे के बीच जब वे लौटे, तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोरों ने तिजोरी का लॉक तोड़कर उसमें रखी सोने की टड्डा, रामनामी, मांदलिया, लॉकेट, कड़े, 200 ग्राम वजनी चांदी की पायजेब तथा 1 लाख रुपये नकद पार कर दिए थे। घटना पर पुलिस थाना कपासन में धारा 305(क), 331(3) बी.एन.एस. 2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

अभियान के तहत मिली सफलता

उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव एवं चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा डकैती, लूट, चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी कपासन हरीश भारती के निर्देशन में थानाधिकारी कपासन सुनील शर्मा मय टीम ने गहन अनुसंधान करते हुए मामले का पर्दाफाश किया। मामले में पुलिस ने आरोपी छगनलाल पिता उदयराम तेली उम्र 27 वर्ष, निवासी कांकरवा, थाना भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गए करीब 10 लाख रुपये के समस्त जेवरात बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर