
चित्तौड़गढ़। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए हिन्द जिंक स्कूल, जिंक नगर चित्तौड़गढ़ को प्रतिष्ठित स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया। स्कूल की प्राचार्या डॉ- बिंदु नायर को यह सम्मान बेस्ट स्कूल सीबीएसई बोर्ड चित्तौड़गढ़ श्रेणी में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर, नेस्को हॉल नंबर 5 में आयोजित किया गया। इस आयोजन का संचालन ईएसएफई के सहयोग से किया गया। हिन्द जिंक स्कूल लंबे समय से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास, उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुणों के विकास पर विशेष ध्यान देता है।
विद्यालय को पूर्व में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। विद्यालय की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता भी उल्लेखनीय है। हिन्द जिंक स्कूल को आईजीबीसी ग्रीन स्कूल प्लैटिनम प्रमाणपत्र प्राप्त है, जो पर्यावरण-अनुकूल शैक्षणिक वातावरण और सतत विकास के प्रति विद्यालय के प्रयासों को दर्शाता है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। यह सम्मान विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों, शिक्षकों की निष्ठा तथा विद्यार्थियों की निरंतर उपलब्धियों का प्रतीक है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है और भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने की प्रेरणा मिली है। विद्यालय को इसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष आलोक रंजन एवं विद्यालय सचिव अमित सुराणा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बधाई दी ।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़