
निम्बाहेड़ा। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 निम्बाहेड़ा में वंडर सीमेंट की व्यावसायिक एवं हुनर प्रदर्शनी का उदघाटन विधायक निम्बाहेड़ा श्रीचंद कृपलानी, वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन, पुर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर परिषद सभापति शिल्पा भूतड़ा, उपसभापति निलेश मेहता द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन ने अतिथियों को बताया की प्रति वर्ष लगने वाली वंडर सीमेंट की व्यावसायिक प्रदर्शनी के माध्यम से मेलार्थियों को सीमेंट की बेहतर तकनीकि एवं गुणवत्ता संबंधित जानकारियां देते हुए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जायेंगी। इस दौरान अतिथियों द्वारा वंडर सीमेंट द्वारा संचालित हुनर कार्यक्रम की प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ किया गया। यूनिट हेड जैन ने अतिथियों को हुनर कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि कम्पनी के सहयोग से महिलाओं को मेन्सवेयर सहित डिज़ाइनर सिलाई के क्षेत्र में भी अग्रसर होने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। यूनिट हेड जैन ने अतिथियों को कम्पनी द्वारा महिला
सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए बताया कि महिलाओं को विभिन्न प्रकार के रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर स्वावलम्बन की ओर अग्रसर किया है। वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर में प्रशिक्षित महिलाओं को नियमित सिलाई और बुनाई कार्य भी उपलब्ध करया जा रहा है, जिसका सजीव उदाहरण राष्ट्रीय दशहरा मेला निम्बाहेड़ा में लगातार प्रस्तुत वंडर हुनर स्वयं सहायता समुह की प्रदर्शनी है। जिसके माध्यम से ना केवल ग्रामीण महिलाओं को अपनी एक नई पहचान बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है, अपितु महिलाओं ने स्वयं के हुनर से दुसरों को भी जागरुक किया है। उ’खनीय है कि वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विषयाधारित निःशुल्क कोचिंग, नवोदय कोचिंग, युवाओं के लिये विभिन्न प्रतियोगि परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी महिलाओं को विभिन्न रोजगार के अवसर, कार्यक्रम नियमित संचालित हो रहे हैं। उद्घाटन के पश्चात वंडर सीमेंट द्वारा लगाए गए पंच फल सहित अन्य मॉडल का भी अतिथियों ने निरीक्षण किया। वंडर सीमेंट की प्रदर्शनियों के उदघाटन कार्यक्रम में पार्षद विक्रमादित्य खेरोदिया,अनीता सोनी, महिपाल सिंह राणावत, कैलाश सेन, पुष्कर चीनी सोनी, कालू सेन, पूर्व उपप्रधान अशोक जाट,भाजपा नेता देवकरण समदानी, विशाल सोनी, निलेश भूतड़ा, गोपाल पंचोली, लक्की आहूजा, आशीष भूतड़ा, वंडर सीमेंट से सी.एस. आर. सीनियर ऑफिसर राहुल व्यास, प्रबंधक (भूमि) शैलेंद्र सिंह शक्तावत, नागेंद्र सिंह चुंडावत, बनवारी लाल कुमावत, राहुल दुबे, कर्माकंवर सोलंकी सहित शहर के गणमान्य पत्रकार एवं नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडवाइजर अनिल सोमानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आर के मार्बल के संस्थापक कंवरलाल पाटनी के निधन पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़