Explore

Search

October 18, 2026 4:55 am

पंच- सरपंच चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण

चित्तौड़गढ़। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत पंच- सरपंच चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण शनिवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।

सहायक प्रशिक्षण प्रभारी एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि रिटर्निंग अधिकारियों को डीएलएमटी डॉ. कनक जैन ने चित्तौड़गढ़ जिले में होने वाले पंच सरपंच चुनाव में नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आबंटन, मतगणना एवं उप सरपंच चुनाव की प्रक्रिया को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया। 

डीएलएमटी ओम प्रकाश पालीवाल ने जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से होने वाली मतदान की प्रक्रिया तथा पंच और सरपंच के लिए मतपत्र से होने वाली चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से बताया। 

प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भूअवाप्ति राजलक्ष्मी गहलोत ने प्रशिक्षण की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। 

उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ दिलीप सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए अपना कार्य निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। डीएलएमटी रजत सुनिया ने एमपीएमवी ईवीएम की कार्य प्रणाली को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में ईवीएम की कार्यप्रणाली एवं मतपेटियों को सील करने की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रायोगिक अभ्यास करवाया गया।

प्रशिक्षणार्थियों का ऑनलाइन प्रश्न पत्र के जरिए एक टेस्ट  लिया गया। इस मौके पर डाक मतपत्र के आवेदन लिए गए तथा  निर्देशिकाओं का वितरण भी हुआ।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर