Explore

Search

October 24, 2026 10:51 am

दुकानदार स्वयं हटाएं अतिक्रमण, दुकानों के बाहर गंदगी नहीं फैलाएं- सभापति  ईनानी

● अतिक्रमण नहीं हटाने पर आगामी दिनों में होगी कार्रवाई

चित्तौड़गढ़। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद सभापति अनिल ईनानी ने पद्मिनी मॉल के पास एवं यूआईटी रोड पर दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने तथा दुकानों के बाहर पसरी गंदगी को दूर कर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।
शहर के प्रमुख मार्ग एवं चौराहे होने के कारण इन क्षेत्रों में दिनभर लोगों का आवागमन बना रहता है। दुकानों के बाहर अस्थाई ठेले लगाने, सामान फैलाने एवं अतिक्रमण करने से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही गंदगी की समस्या भी बनी रहती है। इससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में सभापति अनिल ईनानी ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को स्वयं हटाएं तथा आसपास गंदगी नहीं फैलाएं। दुकानों के बाहर नियमित साफ-सफाई रखें और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि शहर के प्रमुख स्थान स्वच्छ एवं व्यवस्थित बने रहें। सभापति इनाणी ने ने स्पष्ट किया कि दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए आग्रह किया जा रहा है। इसके बावजूद यदि संबंधित दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो आगामी दिनों में नगर परिषद द्वारा कार्रवाई करते हुए जहां-जहां अतिक्रमण किया गया है, उन्हें हटाया जाएगा।

उन्होंने व्यापारियों एवं आमजन से नगर परिषद के इस प्रयास में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और नागरिकों के सहयोग से ही चित्तौड़गढ़ को बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर अशोक सोनी प्रदीप काबरा, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह, जितेन्द्र मीणा एवं अतिक्रमण की टीम आदि उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर