






जयपुर। राजस्थान की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बहरोड़ से भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का निधन हो गया है।



जानकारी के अनुसार उन्होंने जयपुर में सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। डॉ. जसवंत यादव के निधन की खबर से भाजपा सहित प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। निधन के बाद राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटों में से विधायकों की संख्या घटकर 199 रह गई है। वहीं, बहरोड़ विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। नियमानुसार इस सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव कराए जाने का प्रावधान है। डॉ. जसवंत यादव के निधन से प्रदेश की राजनीति में एक लंबे राजनीतिक सफर का अंत हो गया है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़