Explore

Search

November 10, 2026 9:22 pm

ग्राम बुल चुनाव में मतगणना और परिणामों में गड़बड़ी का आरोप, निष्पक्ष जांच और पुनर्मतगणना की उठी मांग

चित्तौड़गढ़। जिले की बुल ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मतगणना, मतपत्रों और मतदान के आंकड़ों में अंतर की शिकायत के बाद ग्रामीणों और उम्मीदवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पीड़ित पक्ष निष्पक्ष जांच और पुनर्मतगणना की मांग कर रहा है। मामले में ग्रामीण चुनाव याचिका दायर करने की भी बात कर रहे हैं।
चित्तौड़गढ़ में तीसरे चरण में सरपंच के चुनाव हुए थे। बुल के सरपँच उम्मीदवारों और ग्रामीणों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि बुल ग्राम पंचायत में मतदान समाप्ति के समय कुल मतों की संख्या 2294 दर्ज बताई गई, जबकि मतपत्रों की गिनती में 2301 मत पाए गए। आरोप है कि दोनों आंकड़ों में 7 मतों का अंतर है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी को शुरू में 399 मत मिले थे, लेकिन बाद में यह संख्या घटाकर 397 कर दी गई। साथ ही, दो उम्मीदवारों के बराबर वोट मिलने पर पर्ची के जरिए एक प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया, जिसका उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इन गंभीर अनियमितताओं से चुनाव परिणाम की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोबारा परिणाम निर्धारित करने की मांग की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि निष्पक्ष जांच और पुनर्मतगणना नहीं हुई, तो वे न्यायालय में चुनाव याचिका दायर करेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर