Explore

Search

November 10, 2026 9:22 pm

प्रदेश में चल रही बदलाव की हवा सरकार पूरी तरह फैल भाजपा के दिन हुए पूरे- आंजना

निंबाहेड़ा। पंचायती राज चुनाव-2026 के चुनाव का अंतिम चरण जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है क्षेत्र में कांग्रेस का चुनावी प्रचार प्रसार जोर पकड़ता जा रहा है। प्रचार प्रसार की कड़ी में कांग्रेस की और से पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना रण में कूद चुके हैं और जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क कर उन्हें वोट देकर विजय बनाने का आमजन से आग्रह कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान आमजन को संबोधित करते समय आंजना भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोल रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है क्योंकि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। इसी क्रम में आंजना ने मांगरोल में जनसंपर्क के दौरान उपस्थित जनों को अपने संबोधन में कहा कि अभी तक हुए चुनाव के रुझानों में कांग्रेस के समर्थित सरपंच ज्यादा विजय हुए हैं जिसका उदाहरण छोटी सादड़ी में देखा जा सकता है इसमें कोई दो राय नहीं है कि हिंदुस्तान में भाजपा के दिन लद चुके हैं। देश में लोकतंत्र को कायम रखने के लिए कांग्रेस को वापस लाना पड़ेगा और कांग्रेस को जीताकर दिल्ली तक संदेश पहुंचाना पड़ेगा ताकि उन्हें लगेगा की राजस्थान से भाजपा के दिन लद गए हैं। उन्होंने यह भी कहा की भाजपा में भाई भतीजावाद चल रहा है भाजपा में कुछ लोगों को सत्ता सौंप रखी है जिसके चलते उनके कार्यकर्ताओं के काम भी नहीं हो रहे हैं कार्यकर्ताओं को भी अपने काम कराने के लिए ऐसे नेता को ढूंढना पड़ रहा है जिसकी पहुंच विधायक तक है। वर्तमान सरकार में आम आदनी परेशान हो चुका है खाद के लिए कतारो में खड़ा होना पड़ रहा है बिजली बराबर मिल नहीं रही है अस्पतालों में व्यवस्थाएं चौपट है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की। आंजना द्वारा किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान सभी क्षेत्रों से कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है जिससे यह लग रहा है कि पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस की लहर चल रही है। आंजना ने सोमवार और मंगलवार को पंचायत समिति क्षेत्र की बड़ौली घाटा, अरनिया जोशी, टाई, भुजियाखेड़ी, ऊखलिया, सतखंडा, मांगरोल, नरसिंहगढ़ एवं बाड़ी ग्राम पंचायतों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए सघन जनसंपर्क किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर