Explore

Search

November 10, 2026 9:22 pm

पुलिस लाइन में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया

चित्तौड़गढ़। सोमवार शाम पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मानसिंह चुंडावत, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, आईपीएस प्रोबेशनर कार्तिकेय वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्नेह मिलन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए मिठाइयां बांटी और दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं परिवारजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक डांस किया। इसके पश्चात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने मिलकर आतिशबाजी की और दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरी पुलिस लाइन दीपावली के उल्लास और उत्सव के रंग में रंगी नजर आई। हंसी-खुशी, गीत-संगीत, आपसी मेलजोल एवं आतिशबाजी के बीच पुलिस परिवार ने एक साथ दीपावली की खुशियां मनाईं। व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण पुलिस ड्यूटी के बीच आयोजित इस स्नेह मिलन कार्यक्रम ने पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को एक साथ आनंद के पल बिताने, आपसी आत्मीयता बढ़ाने तथा पारिवारिक सौहार्द को और प्रगाढ़ बनाने का अवसर प्रदान किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर