Explore

Search

November 11, 2026 6:29 pm

पुरोहित किड्स अकादमी स्कूल की दो बालिकाओं के पद्माक्षी पुरस्कार योजना में में चयन हुआ

बेगूं। बेगूँ शहर के निजी विद्यालय पुरोहित किड्स अकादमी इंग्लिश मीडियम सेकेण्डरी स्कूल से कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर टॉप करने वाली छात्रा सुश्री आर्या जैन पिता पारस जैन व सुश्री इकरा फातमा पिता शाहिद हुसैन जुलाहा का चयन होने पर संस्था निदेशक नरेन्द्र कुमार पुरोहित व प्रिंसिपल यशोदा पुरोहित ने दोनों छात्राओं व उनके परिवार सहित विद्यालय स्टाफ को बधाई दी गई है। इस योजना के तहत जिला स्तरीय या राज्य स्तरीय 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाली बालिकाओं को वित्तीय पुरस्कार के रूप में 25000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
पूर्व में इस योजना का नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी योजना था जिसमे पूर्व के सत्रों में भी इस निजी विद्यालय से सुश्री कृष्णा पारवानी व सुश्री गरिमा पंचोली का चयन हो चुका है जिसके अंतर्गत पूर्व में अधिक वित्तीय लाभ दिए जाते थे।
वर्तमान में इस संशोधित पद्माक्षी पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्तमान लाभ राशि है ।
कक्षा 8 की टॉपर  को 25 हजार, कक्षा 10 की टॉपर को 50 हजार, कक्षा 12 की टॉपर को 75 हजार रुपए मिलते हैं।
केवल वही बालिकाएं जो कक्षा 8, 10 या 12 की बोर्ड परीक्षा में अपने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करती हैं, इस योजना की पात्र होती है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर