Explore

Search

November 12, 2026 6:04 am

ग्राम पंचायत रूद में सांवरिया सेठ की स्थापना, सरपंच की कुर्सी पर विराजे सांवरिया सेठ

राशमी। ग्राम पंचायत रूद में एक अनूठी एवं श्रद्धा से जुड़ी पहल देखने को मिली। सरपंच श्रीमती गीताबाई पत्नी भगवान लाल तेली के नेतृत्व में समस्त वार्ड पंचों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ग्राम पंचायत परिसर में भगवान श्री सांवरिया सेठ की विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ स्थापना की गई। इस अवसर पर सबसे खास बात यह रही कि सरपंच की कुर्सी पर भगवान श्री सांवरिया सेठ को विराजमान किया गया। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ग्राम पंचायत के प्रत्येक कार्य में भगवान का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सर्वोपरि रहेगा। इस दौरान समस्त वार्ड पंचों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर भगवान सांवरिया सेठ के दर्शन किए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं विकास की कामना की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर