Explore

Search

November 17, 2026 5:16 am

सागवाड़ियां में नवनिर्वाचित सरपँच का स्वागत

सोनियाणा। भदेसर पंचत समिति के ग्राम पंचायत कंथारिया में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती कोयल देवी गाडरी के सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार गाडरी का गांव में जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। सागवाड़ियां एवं देवजी खेड़ा गांव में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सरपंच श्रीमती गाडरी का स्वागत किया। सागवाडिया गांव में एक क्विंटल सेब से सरपंच कोयल देवी एवं राजकुमार गाडरी को तराजू में बैठाकर तोला गया। ग्राम पंचायत के उपसरपंच निसार सागवाडिया को भी लोगों ने दुपट्टा ओढ़ाकर साफा बंधवाया। ग्राम पंचायत के अधिकांश वार्ड पंच भी मौजूद रहे और उनका भी स्वागत किया गया। सागवाड़ियां गांव के ग्रामीणों ने मिलकर एक क्विंटल सेब फल से सरपंच कोयल देवी एवं राजकुमार गाडरी को तोला। इस अवसर पर गांव के जगदीश कच्छावा, तिलक कच्छावा, निसार खान, यूनुस खान, नंदराम, रघुनाथ, बबलू खान, इकबाल खान, अकरम खान, इशांत खान एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर