Explore

Search

November 17, 2026 5:16 am

चेक अनादरण में दोषसिद्धि पर साढ़े 12 लाख जुर्माना व दो वर्ष कारावास


चित्तौड़गढ़। अपर सेशन न्यायाधीश-1  चित्तौड़गढ़ के पीठासीन अधिकारी डॉ. शरद कुमार व्यास ने चेक अनादरण के एक मामले में अभियुक्त की अपील को खारिज करते हुए दोषसिद्ध को बरकरार रखा व मुल्जिम को 12 लाख 50 हजार रुपये अर्थदण्ड व 2 वर्ष साधारण कारावास सहित अदम अदायगी 6 माह अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।

प्रकरणानुसार परिवादी पुष्पेन्द्र सिंह ने अपने एडवोकेट रत्नेश कुमार जैन, विशाल सिंह भाटी, मोनिका जैन, परिक्षित कल के मार्फत चेक अनादरण का एक परिवाद भोपालसागर तहसील के हिंगवानिया निवासी अभियुक्त श्यामसिंह भाटी पिता जवाहरसिंह भाटी के विरुद्ध न्यायालय में इस आशय का पेश किया कि अभियुक्त ने परिवादी से 12 लाख रुपये उधार लिये। पुनर्भुगतान के लिए दिया गया चेक अनादरित हो गया। नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। अधीनस्थ न्यायालय द्वारा अभियुक्त श्याम सिंह भाटी को इस अपराध में दोषसिद्ध पाकर 12 लाख 50 हजार रुपये का अर्थदण्ड व 2 वर्ष साधारण कारावास से दण्डित किया गया था। उक्त पुर्ववर्ती दोषसिद्धि के विरुद्ध अभियुक्त द्धारा अपील न्यायालय के समक्ष यह दाण्डिक अपील की गयी थी, जिसका फैसला करते समय अपील न्यायालय द्धारा अपील खारिज की गयी और अभियुक्त को चेक अनादरण के अपराध के लिये पुनः दोषसिद्ध घोषित किया गया तथा अधीनस्थ न्यायालय के पुर्ववर्ती दोषसिद्धि आदेश को कन्फर्म करते हुए अभियुक्त की दोषसिद्धी को बरकरार कायम रखा गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर