Explore

Search

November 23, 2026 2:02 am

हिंदुस्तान जिंक और एनडीआरएफ का संयुक्त मॉक ड्रिल सफल

ध्वस्त संरचना में बचाव व सल्फर डाइऑक्साइड गैस रिसाव नियंत्रण का किया गया सजीव अभ्यास

चित्तौड़गढ़। आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड चंदेरिया समेल्टिंग कॉम्प्लेक्स और राष्ट्रीय आपदा एनडीआरएफ की छठी बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से एक व्यापक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अभ्यास में एनडीआरएफ टीम के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

मॉक ड्रिल के दौरान दो प्रमुख आपदा परिदृश्यों, ध्वस्त संरचना खोज एवं बचाव तथा सल्फर डाइऑक्साइड गैस रिसाव पर सजीव अभ्यास किया गया। अभ्यास के तहत आपदा की सूचना मिलते ही हिंदुस्तान जिंक की फायर एवं रेस्क्यू टीम, एनडीआरएफ के जवानों, पुलिस और प्रशासनिक अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी की। आधुनिक उपकरणों की सहायता से मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, गैस रिसाव को नियंत्रित करने और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का सफल प्रदर्शन किया गया।

इस संयुक्त अभ्यास में एनडीआरएफ की छठी बटालियन से असिस्टेंट कमांडेंट योगेश मीणा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सोनाली और इंस्पेक्टर सागर कुल्हारी ने अपनी टीम के साथ भाग लिया तथा बचाव तकनीकों का नेतृत्व किया। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की ओर से लोकेशन हेड विवेक यादव, यूनिट हेड पुष्पेंद्र मीणा, डिप्टी यूनिट हेड मुरुगन मणि, इंजीनियरिंग हेड राकेश दुर्गावत, एचजेडएल सेफ्टी हेड विजय गोयल, सेफ्टी ऑफिसर अभिषेक कोठारी तथा सीएलजेडएस चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर जी. मल्लेशम, फायर ऑफिसर विनय, इमरजेंसी कोऑर्डिनेटर तथा अश्विनी भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सोनिया आमेरिया, गंगरार पुलिस थाना से एसएस आई चन्दर सिंह एवं टीम मौजूद रहे। अभ्यास के अंत में सभी एजेंसियों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से डीब्रीफिंग की और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की दक्षता एवं टीमों के बीच बेहतरीन तालमेल की सराहना की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर