Explore

Search

November 23, 2026 2:02 am

मीरानगर के रामधाम में अन्नकूट महोत्सव आयोजित

चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मीरानगर स्थित श्रीराम पंचमुखी हनुमान मंदिर रामधाम में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया।

सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण पुरोहित ने बताया कि इस शुभ दिवस पर महिला भक्तगणों द्वारा भजन कीर्तन कर भगवान को भक्ति गीतों द्वारा रिझाया गया। मंदिर प्रांगण में सुन्दरकांड का पाठ कर हनुमानजी की आराधना की गई। ठाकुरजी के सम्मुख छप्पन भोग धराया गया।

संध्या समय आरती में श्रद्धालु भक्तगण शांतिलाल भराड़िया, राकेश मंत्री, शिवनारायण बजाज, शिव टेलर, रमेश टेलर राजेन्द्र व्यास, रमेशचन्द्र चतुर्वेदी, डालचंद मेनारिया, सुरेन्द्र सोनी, मनीष चतुर्वेदी, गोविन्द त्रिपाठी, अनिल बांगड़, शरद सोनी, रामेश्वर लाल तोतला, शिव दुदाणी, गोपाल जाजू, कपिल, मोहित मनोरिया उपस्थित रहे। आरती पश्चात महाप्रसाद वितरित किया गया।

शपुरोहित ने दानदाताओं, कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि धार्मिक उत्सव में जनसहभागिता सनातन धर्म की लो को प्रज्वलित कर निरंतरता बनाए रखती है, जो आज के समय की नितांत आवश्यकता है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर