चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ीसादड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब प्रधान पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सहकारिता मंत्री गौतम दक के गृह क्षेत्र बड़ी सादड़ी से 17 सीटों वाली पंचायत समिति में कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा को महज 3 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस जीत के बाद प्रधान पद के लिए कांग्रेस के भीतर दावेदारों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
प्रधान पद की दावेदारी के बीच रेखा लोहार के समर्थन में क्षेत्र की जनता की आवाज लगातार बुलंद होती नजर आ रही है। आमजन का मानना है कि रेखा लोहार को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपने से पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल सकती है। जनता के बीच उनकी सक्रियता, आम लोगों से सीधा जुड़ाव और जनसमस्याओं को समझने की क्षमता को उनकी मजबूत दावेदारी का आधार माना जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि आजादी के बाद पहली वार किसी ने वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस से इस सीट से जीत हासिल की है। रेखा लौहार ने इस वार्ड से 1315 वोट से धमाकेदार जीत हासिल की। रेखा लोहार को लेकर जनता में यह विश्वास दिखाई दे रहा है कि वे आम जनता के मुद्दों को लेकर गंभीरता से कार्य करेंगी और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
कांग्रेस पार्टी के सामने प्रधान पद के लिए जयश्री राठौर, अजीता शर्मा और रेखा लोहार के नाम चर्चा में हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण होगा कि संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं के योगदान, जनसमर्थन और क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किसे जिम्मेदारी सौंपी जाए।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, बड़ीसादड़ी में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक बढ़त के पीछे जनता का बदलाव और विकास के प्रति भरोसा भी अहम रहा है। अब प्रधान पद पर ऐसा चेहरा सामने लाने की अपेक्षा की जा रही है, जो इस जनादेश को विकास के धरातल पर उतार सके।
रेखा लोहार के पक्ष में उठ रही जनआवाज का संदेश साफ है कि जनता को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो उनके बीच रहे, उनकी समस्याएं सुने और विकास कार्यों में पारदर्शिता व सक्रियता के साथ आगे बढ़े। अब देखना होगा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जनभावनाओं, संगठनात्मक समीकरणों और विकास की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए बड़ीसादड़ी पंचायत समिति के प्रधान पद पर किसके नाम पर मुहर लगाता है।
बड़ीसादड़ी की जनता की निगाहें अब प्रधान पद के फैसले पर टिकी हैं, वहीं रेखा लोहार के समर्थकों में उन्हें प्रधान बनाए जाने की उम्मीद और उत्साह दिखाई दे रहा है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़