Explore

Search

November 25, 2026 8:48 pm

प्रशासन

मारपीट मामले में निष्पक्ष व उच्च अधिकारी से जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा परिवाद

चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र में मारपीट, लूट और जांच में लापरवाही के आरोपों को लेकर एक पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपकर मामले की निष्पक्ष और उच्च अधिकारी से जांच करवाने की मांग की है। परिवाद में माताजी की पांडोली निवासी प्रार्थी लालचंद गुर्जर ने बताया कि 19 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे वह अपने दोस्त के साथ साइकिल स्टैंड की रकम लेकर चित्तौड़गढ़ में एटीएम में जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बोदियाना निवासी लखन जाट, दुर्गेश जाट, शांतिलाल जाट, प्रहलाद जाट, जीवन जाट और बबलू जाट ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि सिर पर लठ लगने से प्रार्थी को 9 टांके आए तथा हमलावर जेब में रखी स्टैंड की नकदी और गले से करीब तीन तोला वजनी सोने की चेन छीनकर ले गए। प्रार्थी के अनुसार, वह पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा और अस्पताल चौकी के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ऑनलाइन मेडिकल रिपोर्ट सदर थाने भिजवाई गई। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि मामले की जांच कर रहे सदर थाने के एएसआई हिम्मत सिंह ने बयान तो लिए, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी, आगे की कार्रवाई तथा नकदी व चेन की बरामदगी को लेकर कोई कदम नहीं उठाया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर