Explore

Search

April 21, 2026 8:01 am

उपचुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, दिल्ली हाईकमान को भेजी लिस्ट

जयपुर. राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल होने वाला है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल ही में नामों की एक लिस्ट बनाकर दिल्ली में हाईकमान को भेजी है. इस लिस्ट में पीसीसी के उन सचिव और महासचिवों के नाम हैं, जिन्होंने वर्ष-2023 के विधानसभा और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में सक्रिय रूप से भाग नहीं लिया है. बताया जा रहा है कि 23 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद AICC इन नेताओं को पद से हटाने का फैसला ले सकती है. राजस्थान पीसीसी में इस वक्त 91 सचिव और 48 महासचिव हैं. इनमें से कई नेताओं की पद पर नियुक्ति 3 से 5 साल पहले हुई थी. इनमें अधिकतर वो लोग हैं जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की रैलियों में शामिल नहीं हुए थे. बताते चलें कि 10 नवंबर को पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने पब्लिक रैली में यह कहा था कि उपचुनाव के 2 दिन बाद गड़बड़ करने वाले नेताओं को कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. यह बयान उन्होंने गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में दिया था.

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर