Explore

Search

April 21, 2026 4:25 am

सुभाष नगर विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, 102 छात्राओं को मिली साइकिल



भीलवाड़ा। रा.उ.मा.वि. सुभाष नगर विद्यालय में साइकिल वितरण का कार्यक्रम विधायक अशोक कोठारी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल स्वर्णकार द्वारा की गई। विधायक मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विश्वबंधु सिंह राठौड़, संजय राठी, गोविंद राठी, मदन लाल माली, गोपाल जीनगर, प्रभुसिंह, श्याम ओझा सहित अन्य उपस्थित थे। विद्यालय संस्था प्रधान श्रीमती उर्मिला जोशी ने विद्यालय विकास की पूर्ण जानकारी देते हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

राज्य सरकार की योजना के तहत समारोह में कक्षा 9वीं की 102 छात्राओं को अतिथियों द्वारा साइकिल वितरित की गई। मिलते ही छात्राओं के चहरे खुशी से खिल उठे।

राज्य सरकार की योजना के तहत समारोह में कक्षा 9वीं की 102 छात्राओं को अतिथियों द्वारा साइकिल वितरित की गई। मिलते ही छात्राओं के चहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को सत्य के पथ पर चलने, गुरुजनों व माता-पिता का सम्मान व संस्कारों का अनुसरण करते हुए अच्छे नागरिक बनने व देश का गौरव बढ़ाने का संदेश दिया गया। समारोह का संचालन व्याख्याता कुसुम तोदी एवं किरण चौहान ने किया। विशेष उद्बोधन कन्हैया लाल स्वर्णकार, गोपाल जीनगर, गोविंद राठी ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी द्वारा विद्यालय की समस्याओं के निवारण व विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में नाहर सिंह मीणा, महावीर प्रसाद जीनगर, मधु लड्ढा, इंद्रा शर्मा, दीपमाला शर्मा, विनय त्रिपाठी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर