चित्तौड़गढ़। निकटवर्ती ग्राम मेड़ीखेड़ा, भवानीपुरा ग्रामवासियों ने बिलानाम जमीन को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की। गांव के दौलतसिंह राणावत, छोटूसिंह के अनुसार दिये ज्ञापन में बताया कि मेड़ीखेड़ा में स्थित बेशकीमती बिलानाम भूमि आराजी सं. 75 पर गत दिनों से राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 की धरा 91 (3) एवं धारा 91 (6) के अधीन न्यायालय तहसीलदार गंगरार द्वारा नोटिस जारी किया गया। गांव के सरपंच, पटवारी की मिलीभगत से षड्यंत्रपूर्वक गलत व झूठे तथ्य प्रस्तुत कर व्यक्ति विशेष के नाम नोटिस जारी करवा दिया गया जबकि मौके पर किसी का कोई कब्जा नहीं है। इस जमीन पर बड़े-बड़े यूकेल्प्टिस के पेड़ लगे हुए हैं। अपने चहेतों के नाम जमीन करवाने के उद्देश्य से चोरी-चोरी 91 की कार्यवाही करवाने की नियत से न्यायालय तहसीलदार गंगरार में गलत सूचना देकर नोटिस जारी करवा दिया गया है। जारी नोटिस में पेशी की तारीख व भूमि को खाली करने की तारीख में भी कांट छांट की गई वहीं नोटिस को जारी कर खानापूर्ति की गई।वार्ड पंच जगदीश सिंह राणावत, दशरथसिंह राणावत, लक्ष्मणसिंह, रमेश गुर्जर, बबलु सिंह, गिरधारी गुर्जर, संग्राम सिंह, राजू सिंह गहलोत, राजू सिंह, अजय सिंह, विक्रम सिंह, लेहरूलाल गुर्जर, नारायण गुर्जर, सोनू सिंह, हरिसिंह, शंकरसिंह, किशन गुर्जर, जयपाल सिंह, तेजपालसिंह, अब्दुल सहित कईं ग्रामवासियों ने आवश्यक कार्यवाही करा जाँच करवाने एवं दोषियों को विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़