Explore

Search

April 20, 2026 9:22 pm

मरीज को पकड़ा दी एक्सपायरी डेट की दवा, मौके पर भेजी जांच टीम

भदेसर। उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदेसर पर सोमवार को निशुल्क दवा केंद्र पर कार्यरत कर्मचारी के द्वारा चिकित्सा अधिकारी के द्वारा लिखी गई पर्ची पर दो तरह की दवाई दी गई। इन दोनों दवा में एक दवाई एक्सपायरी डेट की दे दी। इसकी जानकारी मरीज को घर पहुंचने पर अपने बीमार बच्चों को दवाई पिलाते वक्त मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भदेसर निवासी श्रीमती कविता माली अपनी 10 माह की बच्ची को लेकर भदेसर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष काठेड के पास पहुंची एवं बच्ची की बीमारी के बारे में बताया।

घर आकर शाम के समय जब बच्चों को दवाई दे रहे थे इस समय उनकी नजर दवाई के पैकेट पर पड़ी जिस पर दवाई नवंबर-2024 में एक्सपायरी होना लिख रखा था…

चिकित्सा अधिकारी के द्वारा 10 माह की बच्ची को आवश्यक दवाइयां लिखकर दे दी। परिजन के द्वारा चिकित्सालय में स्थित निशुल्क दवा केंद्र पर पर्ची देखकर दवाई प्राप्त की और घर आ गए। घर आकर शाम के समय जब बच्चों को दवाई दे रहे थे इस समय उनकी नजर दवाई के पैकेट पर पड़ी जिस पर दवाई नवंबर-2024 में एक्सपायरी होना लिख रखा था तो एका एक वह सकते में आ गई और उन्होंने इसकी जानकारी अपने पिता एवं घर में उपस्थित अन्य परिजनों को दी।

तत्पश्चात इसकी जानकारी उन्होंने मीडिया में दी। मीडिया में इसकी जानकारी आने के बाद परिजन जब मंगलवार को चिकित्सालय परिसर पहुंचे तो वहां पर कार्यरत कर्मचारी के द्वारा इस मामले को बहुत ही हल्के में लिया और जो दवाई उसने मरीज को प्रदान की वह दवाई वापस लेकर दूसरी दवाई दे दी। इस संबंध में मामले की जानकारी प्राप्त होने के बाद उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे के द्वारा भदेसर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र कुमार एवं चित्तौड़गढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ताराचंद गुप्ता को भी अवगत कराया एवं लापरवाही कहां रही उसके बारे में वस्तु स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए।

इनका कहना है-

◆यह तो अच्छा रहा की नजर तारीख पर पड़ गई और में शिक्षित थी। इस प्रकार के लापरवाही कर्मचारियों को नहीं रखनी चाहिए।

-कविता माली, बच्ची की माँ

◆समाचार के माध्यम से जानकारी में आया चिकित्सा अधिकारी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चित्तौड़गढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश प्रदान कर दिए हैं लापरवाही किसकी रही इसे तो निर्देश दिए हैं।
-ऋषि सुधांशु पांडे,
उपखंड अधिकारी भदेसर

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर