Explore

Search

July 5, 2026 10:03 am

प्रशासन

सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत

बेगूं। उपखंड क्षेत्र के पारसोली थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे नंबर 27 पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बिछोर निवासी एक युवक की मौत हो गई। जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कोटा की ओर से तेज़ गति में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नंदलाल पिता राधेश्याम उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। 
घायल अवस्था में नंदलाल को तुरंत चितौड़गढ़ चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया, लेकिन चित्तौड़गढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पारसोली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखा गया। डॉक्टर राकेश गुर्जर ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय जानकारी के अनुसार नंदलाल अपने परिवार का सहारा था और होटल का संचालन करता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर