चित्तौड़गढ़। शहर के सेगवा हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक ज्वैलर्स शॉप पर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने ज्वैलरी की दुकान से करीब 12 किलो चांदी और 10 तोला सोने पर हाथ साफ कर लिया। ज्वेलर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरें का डीवीआर चोर अपने साथ ले जाने से सीसीटीवी फुटेज भी नही मिले हैं। दुकान पर चोरी की जानकारी जब मिली जब डेयरी चलाने वाले व्यक्ति ने शटर खुला देखा और दुकान मालिक को सूचना दी। घटना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेगवा हाऊसिंग बोर्ड में डेयरी चलाने वाले करण मेनारिया सुबह पहुंचे तो उन्होंने पास की ज्वैलरी की दुकान का शटर खुला देखा और ताला भी टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दुकानदार विकास सोनी को दी। विकास सोनी और उसका बेटा राहुल सोनी दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। दुकान के अंदर सारे सामान बिखरे हुए पाये गये। बाद में सदर थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने दुकान से करीब 12 किलो चांदी के गहने और 95 ग्राम सोने के गहने चोरी कर के ले गए है। जिसकी अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रूपये है। चोरों ने दुकान को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया।
सेगवा हाऊसिंग बोर्ड के सांवलिया ज्वैलर्स की दुकान पर हुई चोरी की घटना में अज्ञात बदमाशों ने पहले दुकान का ताला तोड़ दिया और बाहर लगे सीसीटीवी पर कपड़ा ढक दिया। बाद में चोरों ने अंदर घुसकर अंदर लगे तीन कैमरों पर भी कपड़ा ढककर डीवीआर चुरा ली। हालांकि पुलिस आसपास की सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।
बाईट- विकास सोनी, दुकान मालिक
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़