Explore

Search

April 20, 2026 6:07 pm

श्री सांवलिया सेठ के 6 चरणों में 35 करोड़ की नकदी, 187 किलो चांदी, ढ़ाई किलो सोना निकला

चित्तौड़गढ़. मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री साँवलियाजी सेठ मन्दिर के दानपात्र से निकली राशि की गिनती छः दिनों तक चली। 6 चरणों में हुई नोटों की गिनती में करीब 35 करोड़ रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ। वही दानपात्र और भंडार से ढ़ाई किलो सोना और 187 किलो से अधिक चांदी भी चढ़ावें में प्राप्त हुई। इस बार दो माह में श्री साँवलिया सेठ का भंडार खोला गया। पिछली दीपावली के बाद खोले गए भंडार से 13 करोड़ 86 लाख रुपए चढ़ावें में आया। एक साल में ही इस बार दीपावली के बाद खोले गए भंडार से 35 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई। मन्दिर में अब तक का सबसे अधिक चढ़ावा आया हैं। भक्तों की संख्या इतनी अधिक थी कि यहां दो अतिरिक्त दान पेटियां लगाई गई।

श्री साँवलिया सेठ के खोले भण्डार से छह चरणों में दानराशि 25 करोड़ 61 लाख 67 हजार 581 रूपये, मनीऑर्डर व ऑनलाईन भेंट से 9 करोड़ 30 लाख 27 हजार 427 रूपये, भण्डार दानपेटी से सोना 2 किलो 290 ग्राम, भण्डार दानपेटी से चांदी 58 किलो 900 ग्राम, भेंटकक्ष कार्यालय से सोना 504 ग्राम 560 मिलीग्राम, भेंटकक्ष कार्यालय से चांदी 128 किलो 930 ग्राम चढ़ावा प्राप्त हुआ हैं। ऑनलाइन, भेंटकक्ष और मनी ऑर्डर से प्राप्त कुल 34 करोड़ 91 लाख 95 हजार 08 रुपए चढ़ावा मिला हैं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक देशों की करेंसी भी भंडार से निकली हैं जिसकी भारतीय मुद्रा में करीब 20 लाख रुपए से अधिक हैं। दीपावली पर दो माह में और होली के समय डेढ़ माह में मन्दिर का भंडार खोला जाता हैं। बाकी माह में हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर यह भंडार खोला जाता हैं।

भंडार से निकली विदेशी करेंसी और सोना
डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर