Explore

Search

October 4, 2026 3:36 am

दो हजार लीटर क्षमता वाले बीएमसी का उद्घाटन

बेंगु। चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अंतर्गत 2 हजार लीटर दूध क्षमता वाले बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) का उद्घाटन समारोह चंदाखेड़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चंदाखेड़ी महिला ग्राम विकास दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मुख्यालय पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं दुग्ध उत्पादक शामिल हुए। मुख्य अतिथि बद्रीलाल जगपुरा ने किसानों को संबोधित करते हुए पशुपालन में उन्नत नस्ल के पशुओं को अपनाने और डेयरी व्यवसाय में नवाचार करने पर जोर दिया। उन्होंने दुग्ध व्यवसाय को व्यापक स्तर पर बढ़ाने के साथ-साथ अधिक से अधिक पशुपालकों को सहकारी समितियों से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही, संघ की योजनाओं का लाभ उठाकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान 110 दुग्ध दाताओं को बर्तन (केटली) पारितोषिक स्वरूप प्रदान किए गए।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर