Explore

Search

April 19, 2026 2:30 am

पुलिस कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल को मारी गोली, बाद में खुद को गोली मार ने से जुड़ी खबर

चित्तौड़गढ़।  जिले के बेगूं में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बेगूं डिप्टी एसपी के गनमैन कांस्टेबल सियाराम ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से महिला कांस्टेबल को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 
दोनों को गंभीर हालत में तुरंत बेगूं से चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया। 

प्रशासनिक हलचल
घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, एडिशनल एसपी सरिता सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में दोनों का उपचार जिला पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव और डॉ. भानु प्रताप के नेतृत्व में किया गया। 

जांच जारी
फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और पुलिस विभाग के भीतर भी यह गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। 

चित्तौड़गढ़ अस्पताल में जाप्ता तैनात
सियाराम कांस्टेबल
पूनम कांस्टेबल
बेगूं में वह मकान जहां घटना हुई।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर