Explore

Search

October 3, 2026 11:17 pm

आज सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें

सुबह : देश-राज्यों से बड़ी खबरें

1. ‘विपक्षी पार्टियों ने गिराई आसन की गरिमा’, जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भड़के किरेन रिजिजू।

2. राज्यसभा सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, जयराम रमेश बोले- हमने केवल विपक्षी सदस्यों के अपमान के खिलाफ आवाज उठाई।

3. बहुमत है नहीं, फिर भी ला रहे अविश्वास प्रस्ताव, आसन का सम्मान करना सीखे विपक्ष, रिजीजू की नसीहत।

4. BJP के लोग संसद में अडानी के मुद्दे पर चर्चा करने से डर रहे हैं, ये जानते हैं कि चर्चा होगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी, इस सत्र में नरेंद्र मोदी दिखे ही नहीं, वे सदन में आए ही नहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

5. संभल हिंसा, राहुल-प्रियंका मारे गए युवकों के परिजन से मिले, बोले- हमेशा आपके साथ खड़े हैं, 6 दिन पहले पुलिस ने जाने से रोका था।

6. स्वास्थ्य मंत्री बोले- अचानक मौत की वजह कोविड वैक्सीन नहीं, संसद में रिसर्च पेश की, कहा- वैक्सीनेशन से जोखिम बढ़ा नहीं, बल्कि कम हुआ।

7. ‘पर्वत से ऊंची, समुद्र से गहरी है भारत-रूस की दोस्ती’, पुतिन से मुलाकात कर बोले राजनाथ सिंह।

8. सीजेआई खन्ना बोले- समाज की नींव हैं मानवाधिकार, वैश्विक शांति के लिए इनका होना जरूरी।

9. दिल्ली से जयपुर बस का सफर 2 घंटे में, चाय पानी नाश्ता मिलेगा, बोले- नितिन गडकरी।

10. राजस्थान के गांवों में केंद्र सरकार बनाएगी 3,41,620 मकान, शिवराज ने किए बड़े ऐलान।

11. कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के आरक्षण की मांग पर बवाल, बेलगावी में हिंसक प्रदर्शन, लाठीचार्ज, विधायक और स्वामीजी हिरासत में।

12. “AAP को बड़ा झटका! दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुस्लिम विधायक ने दिया इस्तीफा।

13. EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे इंडिया गठबंधन के दल, शरद पवार ने की AAP और कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा।

14. चुनाव विकास से नहीं, राम-राम करने से जीत पक्की, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बयान।

15. दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठिठुरन, कश्मीर-हिमाचल में तापमान शून्य के नीचे, पंजाब में शीतलहर का येलो अलर्ट।

16. सीरिया से भारत ने 75 नागरिकों को निकाला, बचे भारतीयों को इंडियन एंबेंसी के संपर्क में रहने की सलाह दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर