Explore

Search

April 18, 2026 10:33 pm

लगातार दूसरी बार विजय भारद्वाज बने बेगूं बार संघ के अध्यक्ष

बेगूं। बार संघ चुनाव में अधिवक्ता विजय भारद्वाज ने अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय प्रकाश शर्मा को 11 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। बताया गया कि अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे हुआ मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारियों शैलेंद्र कुमार शर्मा और लालूराम कुमावत ने बताया कि कुल 60 सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें विजय भारद्वाज को 35 और विजय प्रकाश शर्मा को 24 मत मिले। एक मत निरस्त कर दिया गया। इस पर रविशंकर जोशी को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इससे पहले सचिव पद के लिए एक ही नामांकन आने से शिवप्रकाश स्वर्णकार का निर्विरोध निर्वाचन किया। विजय भारद्वाज की इस जीत से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बार संघ के सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर