Explore

Search

October 3, 2026 7:53 pm

राजस्थान एवं कर्नाटक के राज्यपाल की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में तैयारी बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे एवं कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की जिले में 16 दिसंबर की प्रस्तावित यात्रा की तैयारी की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर आलोक रंजन के अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने राज्यपाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक के संबंध में विभागों के अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की एवं एजेंडवार प्रगति की सूचना समय पर भिजवाने, आवागमन, सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सहित बैठक में एडीएम प्रभा गौतम, एडीएम रामचंद्र खटीक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, डीएफओ विजय शंकर पांडे, एसीईओ राकेश पुरोहित, एसीईओ विशाल सीपा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर