Explore

Search

April 18, 2026 8:47 pm

कार से 5 किलो से अधिक अफीम पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिला स्पेशल टीम और भादसोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक कार से 5 किलो से अधिक अफीम जब्त कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही एवं वांछित अपराधियो की धरपकड के अभियान के तहत पुलिस थाना भादसोड़ा को जिला विशेष टीम द्वारा दी गई सूचना अनुसार गस्त के दौरान भादसोड़ा चौराया पर आयी संदिग्ध स्वीफट कार आरजे 27 सीएन 1216 बरंग सफेद को रूकवाने का प्रयास करने पर कार के चालक द्वारा गाडी को नही रोक भादसोड़ा चौराया से शनि महाराज रोड़ भादसोड़ा थाने की तरफ भगा कर लाया जिसका भादसोड़ा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये पिछा किया उक्त संदिग्ध कार का चालक व उसका साथी कार को भगाकर पुलिस थाना भादसोड़ा से 100 मीटर की दूरी पर गाड़ी को रोड़ साईड में झाडियों में खड़ी कर भागने का प्रयास करने लगा कि पुलिस जाब्ता द्वारा घेरा देकर डिटेन किया उक्त कार मे व उसके चालक व साथी के पास कोई अवैध मादक पदार्थ होने का संदेह होने से उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ठाकराराम उप निरीक्षक थानाधिकारी शम्भुपुरा मौके पर आये व कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी के अन्दर स्टेपनी रखने की जगह पर एक बैग में छुपाकर रखी अफीम मिली जिसका वजन किया तो अफीम का वजन बैग सहित 05 किलो 370 ग्राम हुआ। उक्त अफीम को जब्त कर परिवहन करने के जुर्म में कार चालक प्रहलाद पिता भैरूलाल जाट उम्र 26 साल निवासी बागुण्ड थाना भादसोड़ा जिला चितौड़गढ़ व प्रभुलाल पिता रामेश्वरलाल जाट उम्र 27 साल निवासी गुढा थाना भादसोड़ा जिला चितौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया। मौके पर आवश्यक कार्यवाही कर प्रकरण संख्या 93/2024 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान उच्चाधिकारियों के आदेश से रतनसिंह थानाधिकारी थाना कपासन द्वारा किया जा रहा है।

●कार्यवाही करने वाली टीम

हैड कानि. नारायण लाल, हैड कानि. सुरेन्द्र सिह, कानि. प्रकाश, सुशील, विरेन्द्र सिंह।

●सूचना देने एवं कार्यवाही में विशेष योगदान

चित्तौड़गढ़ जिला विशेष शाखा हैड कानि. मुस्ताक खान, साईबर सैल हैड कानि. राजकुमार, डीएसटी कानि. रमेश, रोशन का विशेष योगदान रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर