राशमी। थाना क्षेत्र के पहुँना में एक युवक के साथ हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर न्यायालय में पेश किया। जहां आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी श्यामराज सिंह ने बताया की पहुँना निवासी उदयलाल पुत्र नारायण लाल कीर के साथ हुई मारपीट के मामले में अनुसंधान अधिकारी एएसआई देवीलाल गुर्जर ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें से आरोपी दीपक पुत्र पप्पू कीर,दिलखुश पुत्र रतनलाल कीर तथा रमेश उर्फ रामेश्वर पुत्र कालू कीर निवासी पहुँना को पूर्व में ही जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी राजू पुत्र बनी चंद कीर निवासी पहुँना तथा देवेंद्र पुत्र भगवान लाल कीर निवासी गाडरमाला थाना कारोई जिला भीलवाड़ा की शुक्रवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कैंपर वाहन एवं लाठी बरामद की है।
प्रशासन
स्वच्छ भारत अभियान: चित्तौड़गढ़ बिजली विभाग के कार्मिकों ने किया श्रमदान
October 1, 2026
12:52 pm
पंचायती राज चुनाव: ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, चित्तौड़गढ़ में 2100 मतपेटियां और चुनावी किट तैयार
September 25, 2026
2:27 pm